पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना हाईकोर्ट स्थित हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलेह के आस्ताने पर हाजिरी दी। उन्होंने अकीदत के फूल और चादर पेश किये। सीएम ने राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये खुदा-ए-पाक से दुआ की। उन्होंने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत करने की दुआ की।
इस अवसर पर सांसद राजीव रंजन सिंह, इमाम मोहम्मद अहमतुल्लाह रहमानी, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इरशादुल्लाह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डाॅ युनूस हकीम सहित कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित थे।