मुख्य समाचार

किशनगंज के वेणु महाराज मंदिर में सीएम ने की पूजा 

किशनगंज। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित वेणु महाराज मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूजा-अर्चना की एवं राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने नृत्यकला गांव के समीप टीले का निरीक्षण भी किया। 

सीएम ने स्थानीय ग्रामवासियों से टीले की जानकारी ली। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत वेणुगढ़ स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालय कुचहा में ‘बाल प्रोजेक्ट ’ के तहत सभी ग्रहों के बारे में प्रदर्शित कला का अवलोकन किया एवं बच्चों की समझ की प्रशंसा की। 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के विकास मेले का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री, सीएम के परामर्शी, प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार, पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त एन. सफीना, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा, आएसडी गोपाल सिंह, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के विजय कुमार, डीएम एवं एसपी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें