नई दिल्ली। ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने 25 नवंबर से पूरे देश में ट्रकों का चक्का जाम करने का ऐलान किया है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, डीजल की दरों में कमी और टोल टैक्स खत्म करने सहित एसोसिएशन की 11 मांगें हैं। हड़ताल के कारण रोजमर्रा का सामान महंगा होने की आशंका है।
ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रभारी प्रमोद श्योरान ने कहा कि आयकर अधिनियम की धारा 44 एई में अनुमानित आय तीन गुना बढ़ाई गई है, जिसे वापस लिया जाये। डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाये। डीजल पर सेस के बाद भी सरकार ने टोल टैक्स लगा दिया है। साथ ही एक बड़ा मसला थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का है। इंश्योरेंस कंपनियां लगातार थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा रही हैं।