मुख्य समाचार

मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोने की लूट

हाजीपुर। मुथूट फाइनेंस, हाजीपुर से अपराधियों ने करीब 55 किलो सोना लूट लिया। सोने की कीमत 21.60 करोड़ बतायी जा रही है। मुथूट फाइनेंस की शाखा सिनेमा रोड स्थित जगदंबा इनक्लेव में है। सात से आठ की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई भी की गई। घटना के बाद वैशाली जिले की सीमा को सील कर वाहनों की जांच की जा रही है।

इसी साल मुजफ्फरपुर स्थित मुथूट फाइनेंस, भगवानपुर शाखा से अपराधियों ने 32 किलो सोना लूट लिया था। पटना के पंचवटी रत्नालय से भी पांच किलो से अधिक के सोने की लूट हुई थी। दोनों जगहों से लूटे गये सोने की पूरी बरामदगी अब तक नहीं हो पायी है। कंपनी ग्राहकों के जमा सोने के आधार पर लोन देने का कारोबार करती है।    

प्रभारी एसपी मृत्युंजय कुमार चौधरी का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। शीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
 


संबंधित खबरें