मुख्य समाचार

बिस्कोमान के प्याज बेचने पर किसी तरह की रोक नहीं : डीएम

पटना। बिस्कोमान के स्टाॅल लगाकर प्याज बेचे जाने पर जिला प्रशासन ने किसी तरह की रोक नहीं लगायी है। सिर्फ ट्रैफिक नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से बिक्री केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने गांधी मैदान के समीप बिक्री केंद्र की स्थिति को देखते हुए यह निर्देश जारी किया है। 

डीएम कुमार रवि ने कहा है कि प्याज बिक्री केंद्र इस प्रकार से खोला जाये कि एक ही जगह अधिक भीड़ जमा नहीं हो। ट्रकों को रात में ही मुख्य सड़कों से अनलोड कर निकाल लिया जाये। इससे दिन में ट्रैफिक व्यवस्था में दिक्कत नहीं होगी।

बिक्री के लिए ऐसी जगहों का चुनाव हो , जहां पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था हो। बिस्कोमान, गांधी मैदान के समीप प्याज खरीदने के लिए लाइन में महिलाएं एवं बच्चे भी रहते हैं। महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिस्कोमान को समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया गया है।
 


संबंधित खबरें