मुख्य समाचार

स्ट्रीट वेंडरों में गैस कनेक्शन एवं चूल्हा वितरित

पटना । शहर के स्ट्रीट वेंडरों में मुफ्त पांच किलोग्राम का एलपीजी सिलिंडर, रेगुलेटर, पाइप एवं गैस चूल्हा वितरित किया गया। एसके मेमोरियल हाॅल में आयोजित समारोह में सीएसआर के तहत बीएसआरडीसी एवं आईओसी ने एलपीजी गैस कनेक्शन एवं चूल्हा दिया। 

समारोह में आयुक्त संजय अग्रवाल ने कहा कि स्ट्रीट वेंडरों के जीवन में बदलाव लाने की यह एक कोशिश है। ये सभी आगे माॅडल के रूप में काम करेंगे। सभी को मिलकर काम करना है और पटना को प्रदूषण मुक्त बनाना है। महापौर सीता साहू, उप महापौर मीरा, नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय एवं आईओसी के कार्यकारी निदेशक विभाष कुमार ने भी समारोह को संबोधित किया। 

पांच सौ से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन एवं चूल्हा मिलेगा। वेंडरों को गैस चूल्हा जलाने का प्रशिक्षण एवं आईओसी की तरफ से फ्लेमप्रूफ एप्रोन भी दिया गया है। बाद में जरूरत के अनुसार दो बर्नर का चूल्हा एवं 19 किलोग्राम का सिलिंडर भी आईओसी की ओर से दिया जायेगा। पटना नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडरों का सर्वेक्षण किया है। वेंडरों की स्वास्थ्य जांच एवं दवा के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई थी। 
 


संबंधित खबरें