मुख्य समाचार

राज्य बीज निगम ने जारी किये नये पैकिंग बैग

पटना। बिहार राज्य बीज निगम के नये पैकिंग बैग को कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने जारी किया। सचिवालय स्थित सभागार में उन्होंनेे कहा कि बीज निगम किसानों को फसलों का गुणवत्तापूर्ण बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराता है। किसानों को अब आकर्षक बैग में बीज मिलेंगे। बैग 40, 20, 10 एवं 8 किलोग्राम वजन के हैं। 

बिहार राज्य बीज निगम की स्थापना 18 जुलाई, 1977 को हुई थी। कृषि निदेशक सह राज्य बीज निगम के एमडी बिहार आदेश तितरमारे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 
 


संबंधित खबरें