मुख्य समाचार

16 दिसंबर से 24 घंटे एनईएफटी ट्रांजैक्शन की सुविधा

मुंबई/एजेंसी। आरबीआई ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) सुविधा 16 दिसंबर से 24 घंटे के लिए शुरू करने की घोषणा की है। ऐसा डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। अब एनईएफटी के तहत ट्रांजैक्शन की सुविधा अवकाश समेत सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी। आरबीआई ने सभी सदस्य बैंकों को नियामक के पास चालू खाते में हर समय पर्याप्त राशि रखने को कहा है ताकि एनईएफटी ट्रांजैक्शन में कोई समस्या नहीं हो। 

अभी एनईएफटी ट्रांजैक्शन का निबटारा सामान्य दिनों में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे के दौरान तथा पहले और तीसरे शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक घंटे के आधार पर किया जाता है। आरबीआई पहले ही एनईएफटी और आरटीजीएस ट्रांजैक्शन पर शुल्क समाप्त करने का निर्णय ले चुका है। 
 


संबंधित खबरें