पटना । राज्यस्तरीय सब्जी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन ज्ञान भवन में 17 से 19 जनवरी 2020 तक किया जायेगा। बिहार बागवानी विकास सोसाइटी प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार के सब्जी उत्पादक एवं व्यापारियों को गुणवत्तायुक्त उत्पाद के लिए प्रोत्साहित करना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर एवं सब्जी उत्पादन में सेंटर ऑफ एक्सेलेंस चंडी (नालंदा) समेत कृषि यंत्र कंपनियों के स्टाॅल भी होंगे।
कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों को प्रदर्शनी में नई तकनीक, सब्जियों में बीमारी की रोकथाम एवं मशरूम उत्पादन योजना की जानकारी दी जायेगीे। सब्जी के बायर-सेलर मीट कार्यक्रम के जरिये राज्य में उत्पादित सब्जियों को बिहार के बाहर मार्केट लिंक एवं एक्सपोर्ट के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।