मुख्य समाचार

नेशनल गंगा काउंसिल की पहली बैठक 14 दिसंबर को

पटना । नेशनल गंगा काउंसिल की 14 दिसंबर को होने वाली पहली बैठक में बिहार से डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी शामिल होंगे। बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कानपुर में होगी। बैठक में नमामि गंगे योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के साथ इस कार्यक्रम की अवधि को बढ़ाने पर विचार होगा। 

बैठक में गंगा किनारे बसे पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं प. बंगाल के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। देश में इस कार्यक्रम के तहत 28,628 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। डिप्टी सीएम ने बताया कि इसमें बिहार में 4,653.81 करोड़ रुपये मुख्य रूप से एसटीपी और उसके नेटवर्क के निर्माण पर खर्च हो रहा है। इसके अतिरिक्त गंगा किनारे के गांवों में पौधारोपण, औद्योगिक इकाइयों के कचरे को गंगा में प्रवाहित होने से रोकने, घाट व शवदाह गृह के निर्माण पर खर्च हो रहा है।


संबंधित खबरें