मुख्य समाचार

एक देश, एक बिजली दर की मांग करेंगे डिप्टी सीएम

पटना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ नई दिल्ली में 18 दिसंबर (बुधवार) को राज्यों के वित्त मंत्रियों की बजट पूर्व बैठक होगी। बैठक में डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी एक देश, एक बिजली दर की मांग करेंगे। 

इसी दिन जीएसटी काउंसिल की भी बैठक होगी। जिसमें जीएसटी के अंतर्गत राजस्व बढ़ाने एवं बड़े पैमाने पर हो रहे करवंचना को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। साथ ही एक अप्रैल से लागू नई कर विवरणी पर भी चर्चा होने की संभावना है।

केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बजट पूर्व बैठक में सुशील मोदी राज्य में 29,400 करोड़ की लागत से चल रही हर घर, नल का जल योजना की प्रतिपूर्ति की मांग करेंगे। प्रतिपूर्ति की मांग भारत सरकार के ‘जल शक्ति अभियान’ के तहत होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बसावटों को जोड़ने के लिए बनी सड़कों की देखरेख के प्रावधान की भी मांग की जायेगी ।
 


संबंधित खबरें