पटना । बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों के समय में जिला प्रशासन ने बदलाव किया है। 18 दिसंबर से नर्सरी से 12 वीं तक की कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में डीएम कुमार रवि ने आदेश जारी कर दिया है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा अधिकारियों को आदेश का पालन कराने का निर्देश है।