मुख्य समाचार

विष्णुपद व महाबोधि मंदिर में सीएम ने की पूजा   

गया। जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया पहुंचे। सीएम ने महाबोधि मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को नमन किया। बीटीएमसी के सचिव एन. दोरजे ने उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की। इसके बाद वे विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान विष्णु के दर्शन किये। 

इससे पहले सीएम अभियान के तीसरे चरण में कैमूर जिला स्थित मुंडेश्वरी धाम परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने जागरूकता सम्मेलन में 668 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से 606 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड में उन्होंने पांच योजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम ने यहां स्ट्राबेरी की खेती को देखा और इसे नकदी फसल के रूप में एक बेहतर विकल्प बताया। 

गया में शिक्षा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, सांसद विजय कुमार, विधायक अभय कुमार सिन्हा, मुख्य सचिव, डीजीपी, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ, डीएम अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा समेत वरीय अधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें