बक्सर। आर्ट ऑफ लिविंग का ऑल इंडिया एपेक्स मीट बेंगलुरु में 15-16 दिसंबर को संपन्न हुआ। सम्मेलन में आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न प्रोजेक्ट के जरिये बिहार को भारत का सबसे खुशहाल राज्य बनाने की जिम्मेवारी एपेक्स मेंबर को सौंपी गई है।
बिहार से एपेक्स मेंबर बक्सर से दीपक कुमार पांडेय, समस्तीपुर से पंकज ज्योति, मदन मोहन चांदना, पटना से विनोद ठाकुर, डॉ पंकज कश्यप एवं डॉ अयोध्या प्रसाद हैं। दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि रोग मुक्त शरीर, तनाव रहित मन, नशा मुक्त और भय मुक्त समाज का निर्माण हमारी जिम्मेवारी है।