मुख्य समाचार

किसानों को फसल क्षति का मिलेगा मुआवजा

पटना। कुछ दिन पहले हुई बारिश से धान की फसल को क्षति हुई है। राज्य सरकार किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करेगी। फसल क्षति का आकलन कृषि विभाग कर रहा है। रिपोर्ट मिलते ही संबंधित किसानों को नियम के अनुसार मुआवजा मिलेगा  । 

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि संकट की हर स्थिति में सरकार किसानों के साथ है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में धान की कटनी समाप्त हो चुकी है, लेकिन दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में धान की कटाई रह गई है। कई जगहों पर धान का बोझा खलिहान में ही था। इन क्षेत्रों में असामयिक वर्षा होने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। 
 


संबंधित खबरें