मुख्य समाचार

बीआईए ने जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल  

पटना। उद्योग मंत्री श्याम रजक ने राजेंद्र नगर, काजीपुर एवं मोहम्मदपुर क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित किया। शिविर का आयोजन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने राजेंद्र नगर स्थित काॅरपोरेशन पार्क में किया था। उद्योग मंत्री ने कंबल वितरण के लिए बीआईए की सराहना की।   

एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेताल ने कहा कि आज 500 लोगों में कंबल का वितरण किया गया। जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच पहले ही कूपन वितरित कर दिया गया था। इसका ख्याल रखा गया था कि प्रत्येक परिवार को कंबल मिल सके। इससे पहले जलजमाव के दौरान कैंप के जरिये निःशुल्क इलाज और दवा की व्यवस्था की गई थी। 

शिविर में पूर्व अध्यक्ष केपीएस केशरी, उपाध्यक्ष संजय भरतिया, महासचिव एमपी बिदासरिया, कोषाध्यक्ष सुजय सौरभ, अरुण अग्रवाल, सदस्य बिनोद बंसल, आर.के.चौधरी, सुशील कुमार बजाज, सुनील अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, दलजीत खन्ना एवं डाॅ राजन सिन्हा मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें