मुख्य समाचार

सुशासन में बिहार 15वें स्थान पर, तमिलनाडु अव्वल 

नई दिल्ली/एजेंसी। बेहतर शासन व्यवस्था मामले में बिहार 15वें स्थान पर है जबकि तमिलनाडु देश में अव्वल है। महाराष्ट्र और कर्नाटक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों में पुडुचेरी पहले पायदान पर है। रिपोर्ट कार्मिक मंत्रालय ने जारी की है। 

कृषि और संबद्ध क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में पहले स्थान पर मध्यप्रदेश है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में मिजोरम जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में दमन एवं दीव पहले स्थान पर है। 

वाणिज्य एवं उद्योग मामले में बड़े राज्यों की श्रेणी में झारखंड पहले स्थान पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और तेलगांना हैं। पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड जबकि केंद्रशासित प्रदेश में दिल्ली शीर्ष पर है। मानव संसाधन विकास क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में गोवा, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश जबकि केंद्रशासित प्रदेश में पुडुचेरी शीर्ष पर है। 

सार्वजनिक स्वास्थ्य रैकिंग में बड़े राज्यों की श्रेणी में केरल पहले पायदान पर है। इसके बाद तमिलनाडु और गोवा का नंबर है। पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों में मणिपुर और केंद्र शासित प्रदेशों में पुडुचेरी शीर्ष पर है। न्यायिक एवं जन सुरक्षा क्षेत्र में पहले स्थान पर तमिलनाडु, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों में हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश में पुडुचेरी शीर्ष स्थान पर है। 


संबंधित खबरें