मुख्य समाचार

स्वरोजगार में सहायक जरबेरा फूल की खेती

आरा । जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के भेड़री गांव (गड़हनी प्रखंड) में अभियान के तहत किये गये कार्यों का निरीक्षण किया। 2000 वर्गमीटर में महिला कृषक कांति किरण (66 वर्षीया) के जरबेरा फूल संरक्षित पाॅलीहाउस को सीएम ने देखा। स्वरोजगार में सहायक पाॅलीहाउस को मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत सरकारी सहायता मिली है। 

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने ड्रीप सिंचाई पद्धति पर आधारित मिश्रित खेती, वर्मी कंपोस्ट एवं डी कंपोजर पीट, कृषि यांत्रिकीकरण एवं परिवहन मेला, किसान गोष्ठी, सरकारी योजनाओं का स्टाॅल भ्रमण एवं मत्स्यपालन के लिए जीर्णोद्धार किये गये तालाब का जायजा लिया। लाभुकों को समग्र गव्य विकास योजना एवं फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अनुदान राशि दी गई। जिले की जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ को स्वीकृति पत्र भी दिया गया। 

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री विनोद कुमार सिंह, मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सीएम सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे, डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी सुधीर कुमार पोरिका उपस्थित थे।


संबंधित खबरें