पटना। महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा जगत में पांच दशकों के अपने सफर में अमिताभ बच्चन ने कई यादगार फिल्में कीं हैं। वे युवा कलाकारों के लिये हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भी उनकी रूचि रही है।