मुख्य समाचार

रेल यात्री किराये में एक जनवरी से वृद्धि

नई दिल्ली। रेलवे ने यात्री किराये में एक जनवरी, 2020 से वृद्धि की है। मूल किराये में प्रति किलोमीटर एक से चार पैसे तक का इजाफा किया गया है। लंबी दूरी के यात्रियों पर रेल किराया का अधिक असर होगा। रिजर्वेशन एवं सुपरफास्ट चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले बुक हो चुकी टिकटों पर बढ़ी हुई दर लागू नहीं होगी। 

शताब्दी एवं राजधानी ट्रेनों पर भी भाड़े में वृद्धि लागू होगी। साधारण ट्रेनों के किराये में प्रतिकिलोमीटर एक पैसे, मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के सेकेंड, स्लीपर एवं प्रथम श्रेणी में दो पैसे प्रति किलोमीटर और एसी की सभी श्रेणियों में चार पैसे प्रति किलोमीटर वृद्धि की गई है। 
 


संबंधित खबरें