पटना । कृषि विभाग ने बोरलाॅग इंस्टीच्यूट फाॅर साउथ एशिया, पूसा (समस्तीपुर) में प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 241 लाख रुपये स्वीकृत किया है। राशि वित्तीय वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना रफ्तार के अंतर्गत है।
बोरलाॅग संस्थान स्वीकृत राशि से समस्तीपुर के समीप के जिलों के किसानों को प्रशिक्षण एवं भ्रमण करायेगा। इसका लाभ समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा जिला के किसान ले सकते हैं। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन एक विश्वव्यापी समस्या है। जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षापात में कमी आयी है। ऐसी स्थिति में यह योजना किसानों के लिए सहायक सिद्ध होगी।