पटना । ठंड में कमी को देखते हुए पटना जिला के सभी स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई 17 जनवरी से शुरू हो जायेगी। इन कक्षाओं का भी समय दस से तीन बजे तक है। छठी से बारहवीं तक की कक्षाएं पहले की तरह दस से तीन बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।