मुख्य समाचार

महावीर मंदिर का लाइव दर्शन 17 जनवरी से

पटना। महावीर मंदिर, पटना का लाइव दर्शन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है। रिलायंस जियो के सहयोग से हनुमानजी के लाइव दर्शन का शुभारंभ राज्यपाल फागू चौहान करेंगे। जगद्गुरु रामानंदाचार्य की जयंती पर श्री महावीर स्थान न्यास समिति श्रद्धालुओं को यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर महावीर मंदिर की ओर से बिहार के सात सत्पुत्रों को श्रवण पुरस्कार भी दिया जायेगा। 

समिति के सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर का राष्ट्रीय महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। रिलायंस ने हनुमानजी के लाइव दर्शन के लिए महावीर मंदिर, पटना का चयन किया है। यह पूर्वी भारत का भी पहला मंदिर है, जिसे लाइव दर्शन की सुविधा मिलने जा रही है। महावीर मंदिर को देश के पांच शीर्ष मंदिरों में जगह मिली है। 

अयोध्या के राम मंदिर में महावीर मंदिर ने दस करोड़ की राशि दान दी है। साथ ही रामलला का दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निःशुल्क पूर्ण भोजन (राम रसोई) भी उपलब्ध करा रहा है। रिलायंस जियो की ओर से समूह के उपाध्यक्ष बालकृष्णन अय्यर इस मौके पर उपलब्ध होंगे।       
 


संबंधित खबरें