नई दिल्ली/पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा 2020 कार्यक्रम के दौरान 20 जनवरी को देश भर के छात्रों को मंत्र देंगे। इसमें बिहार के विभिन्न स्कूलों के 70 बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा। परीक्षा पे चर्चा का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले 2018 एवं 2019 में प्रधानमंत्री का बच्चों के साथ कार्यक्रम हुआ था।