मुख्य समाचार

बिहार पुलिस के 20 अधिकारी एवं कर्मी सम्मानित

पटना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने बिहार पुलिस के 20 अधिकारी एवं कर्मियों को विभिन्न पुलिस पदक से सम्मानित किया है। सात को वीरता के लिए पुलिस पदक, तीन को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं दस को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।    

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वाले : विवेक कुमार (एएसआई), अमरेंद्र किशोर (एसआई), बैजनाथ कुमार (एसआई), देवराज इंद्र (एसआई), संतोष कुमार सिंह (एसआई), रूपक रंजन सिंह (एसआई) एवं पंकज आनंद (एसआई)।

विशिष्ट सेवा के लिए इन्हें मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक : सुनील कुमार झा (एडीजी विजिलेंस), अमित कुमार (एडीजी लाॅ एंड आर्डर), उदय राम (हवलदार, बीएमपी14)।

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला पुलिस पदक : अशोक कुमार (डीआईजी,विशेष शाखा), संजय कुमार (एसपी,मधेपुरा), शकील अहमद खां (एएसआई,एसवीयू), बैजनाथ कुमार (एसआई, एसटीएफ), कमलेश कुमार पांडेय (एएसआई,पटना), लाल बाबू यादव (आरक्षी, बीएमपी14), मनीष कुमार (आरक्षी, पुलिस मुख्यालय), हनाउल्लाह खां (एएसआई,बीएमपी), इरशाद आलम (एसआई,बीएमपी14) एवं चंदन प्रताप सिंह (एएसआई,छपरा)।     
 


संबंधित खबरें