मुख्य समाचार

मछरियावां गांव के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम  

पटना। पटना जिले के मछरियावां गांव (दनियावा प्रखंड) के महादलित टोले में 80 वर्षीय वृद्ध झपसी मोची ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों में चेक एवं सामान वितरित किया। सीएम ने मछरियावां गांव के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से खुले में शौच नहीं करने एवं स्वच्छ जल पीने की सलाह दी।

समारोह को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री संजय झा एवं डीएम कुमार रवि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार, पटना आईजी संजय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

इससे पहले गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। उन्होंने संबोधन में राज्य सरकार के प्रशासनिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को बताया। समारोह में कई विभागों की झांकियां निकाली गई।   


संबंधित खबरें