नई दिल्ली/पटना। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का आहवान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने किया है। दो फरवरी को रविवार है। इस तरह लगातार तीन दिनों तक बैंकों का काम बाधित होगा।
यूनियन की वेतन वृद्धि समेत नौ मांग है। यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो 11, 12 और 13 मार्च को कर्मी फिर हड़ताल पर जायेंगे। साथ ही एक अप्रैल 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।