पटना। आईएएस प्रभाकर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) के एमडी बनाये गये हैं। अंतः संवर्गीय प्रतिनियुक्ति पर प्रभाकर सिक्किम से बिहार आये हैं। उनके पास अपर सचिव, पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार होगा। पदस्थापना की प्रतिक्षा में विजय कुमार को कृषि विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। दोनों अधिकारी 2007 बैच के हैं।
ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव कंवल तनुज कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय में अपर सचिव हिमांशु कुमार राय को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। दोनों अधिकारी 2010 बैच के हैं।