नई दिल्ली। आयकर के पुराने मामलों के निपटारे के लिए बजट 2020-21 में विवाद से विश्वास स्कीम का भी प्रस्ताव है। नई योजना शीघ्र जारी की जायेगी। स्कीम में सिर्फ कर राशि जमा करने का प्रस्ताव है।
डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (डीडीटी) अब कंपनियों को नहीं देना होगा। डिविडेंड पाने वाले अब इसका भुगतान करेंगे। लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) में कोई बदलाव नहीं किया गया। बजट पसंद नहीं आने के कारण शेयर बाजार का सूचकांक 987.96 एवं निफ्टी 300 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ।