पटना। आम बजट को बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने लोक कल्याणकारी बताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि भले ही बजट से तत्काल फायदा नहीं मिले, लेकिन आर्थिक मंदी से जूझ रहे देश को बाहर निकालने तथा विकास को गति देने में बजट सहायक होगा।
बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन भंडारण क्षमता की उपलब्धता कम रहने के कारण खाद्य प्रसंस्करण उद्योग प्रभावित होता है। बजट में एग्री चेन की मजबूती के प्रावधान किये गये हैं। कृषि क्षेत्र में एनबीएफसी एवं को-ऑपरेटिव को प्रोत्साहित किये जाने की घोषणा बजट में है। इसका भी लाभ बिहार को मिल सकता है।