मुख्य समाचार

बिहार एक्सपो 2020 छह फरवरी से  

पटना। डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो-2020 गांधी मैदान में छह फरवरी से शुरू हो रहा है। 10 फरवरी तक चलने वाले एक्सपो का आयोजन बिहार उद्योग संघ (बीआईए) ने किया है। एक्सपो का उद्देश्य लोगों को बिहार स्थित उद्योगों के उत्पाद की जानकारी देना एवं निवेश के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। 

बीआईए के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने बताया कि एक्सपो का आयोजन उद्योग समेत कई विभागों के सहयोग से हो रहा है। इस साल एक्सपो का छठा संस्करण है, जिसे 2011 से एक साल के अंतराल पर किया जा रहा है। प्रदर्शनी का समय 12 बजे से शाम सात बजे तक है और प्रवेश निःशुल्क है।

1.50 लाख वर्ग फुट में होने वाले एक्सपो में 300 से अधिक स्टाॅल हैं। राज्य के कुटीर उद्योगों के उत्पाद भी प्रदर्शनी में दिखेंगे। बिहार के अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की कंपनियां भी यहां मौजूद रहेंगी। प्रतिदिन सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क आधार कार्ड स्टाॅल की व्यवस्था की गई है। महावीर कैंसर संस्थान, एम्स एवं आईजीआईएमएस के सहयोग से रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया है।    

स्पांसर : एक्सपो के प्लेटिनम स्पांसर श्री सीमेंट, गोल्ड स्पांसर सिडबी व इएसआईसी एवं सिल्वर स्पांसर गोल बायो ऑयल, पर्यटन एवं पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग हैं।  

इस अवसर पर एक्सपो ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल, संजय भरतिया, ओपी सिंह, एमपी बिदासरिया, संजीव कनौडिया, जीपी सिंह एवं आशीष रोहतगी मौजूद थे।     
 


संबंधित खबरें