मुख्य समाचार

राष्ट्रीय बागवानी मेले में शामिल होगा बिहार 

पटना । बेंगलुरु में पांच से आठ फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय बागवानी मेले में बिहार भी शामिल होगा। उद्यान निदेशालय अपने स्टाॅल पर बिहार के उत्पाद मखाना, मगही पान, स्ट्राॅबेरी एवं लीची शहद को प्रदर्शित करेगा। इससे बिहार के जीआई टैग प्राप्त उद्यानिक फसल की राज्य के बाहर पहचान बनेगी और उद्यमियों को बाजार मिलेगा। 

कृषि विभाग ने दरभंगा, नवादा, औरंगाबाद एवं वैशाली जिलों के आठ किसानों को मेला में शामिल होने के लिए भेजा है। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि आम बजट में उद्यानिक फसलों के लिए कृषि उड़ान योजना शुरू की गई है। इससे किसानों को फायदा होगा। 
 


संबंधित खबरें