मुख्य समाचार

पुराने सिक्कों पर राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के चित्र

पटना। महावीर मंदिर के भेंट-पात्र से 1818 ई. के 30 पुराने सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों पर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के चित्र हैं। सभी सिक्कों पर एक आना लिखा हुआ है और ये तांबे के प्रतीत होते हैं। 202 साल पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने इन सिक्कों को जारी किया था। इन सिक्कों पर राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान के चित्र काफी महत्त्व रखते हैं। अब तक अकबर के समय में जारी राम-सीता के तीन सिक्के मिले हैं। 

श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि इन सिक्कों की प्राचीनता एवं प्रामाणिकता की जांच करायी जा रही है। बताया गया है कि ईस्ट इंडिया कंपनी को ब्रिटिश सरकार ने तत्कालीन कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में सिक्के जारी करने का अधिकार दिया था। संभावना है कि ये सिक्के 1818 में कलकत्ता से जारी किए गये हों।

ईस्ट इंडिया कंपनी और महावीर मंदिर का पुराना संबंध रहा है। 1948 में पटना हाईकोर्ट के एक निर्णय में स्पष्ट उल्लेख है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने मंदिर के विस्तार के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा महावीर मंदिर को दिया था। 
 


संबंधित खबरें