बोधगया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर जाकर भगवान बुद्ध एवं बोधि वृक्ष की पूजा की। बाद में वे श्रीलंका बौद्धमठ भी गये। भगवान बुद्ध के शिष्य सारिपुत्र और महामोग्लान के अस्थि कलश के भी दर्शन किये। बोधगया मंदिर प्रबंध समिति (बीटीएमसी) के सचिव एन. दोरजी ने प्रधानमंत्री का महाबोधि मंदिर में स्वागत किया।
सारनाथ और काशी विश्वनाथ की पूजा के बाद प्रधानमंत्री राजपक्षे आज सुबह बोधगया पहुंचे। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के साथ बीस सदस्यीय शिष्टमंडल भी है।