सबौर (भागलपुर)/मंबई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर को बेस्ट इंस्टीट्यूट इन एग्रीकल्चर का पुरस्कार मिला है। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार एग्रीकल्चर इनोवेशन कांग्रेस एंड एवार्ड, मुंबई ने दिया है। होटल ताज लैंड एंड में आयोजत भव्य कार्यक्रम में बीएयू की ओर से छात्र कल्याण के निदेशक डाॅ राजेश कुमार एवं एवं डाॅ रेवती रमण सिंह ने प्राप्त किया। बीएयू के कुलपति डाॅ अजय कुमार सिंह को भी इस समारोह में एवार्ड फाॅर आउट स्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू एडूकेशन का पुरस्कार मिला है।