मुख्य समाचार

दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे स्वामी आत्म प्रियानंद

सबौर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर का छठा दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को है। इस मौके पर बेलूर मठ स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के कुलपति स्वामी आत्म प्रियानंद दीक्षांत भाषण देंगे। राज्यपाल फागु चौहान एवं कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार भी समारोह में शिरकत करेंगे। बिहार कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक एवं पीजी करने वाले छात्रों को राज्यपाल उपाधि एव मेडल देंगे। 
 


संबंधित खबरें