पटना। महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा है कि महाशिवरात्रि में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशेषता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया है कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि को मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आयेगा।