पटना। बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले सत्र के लिए परिसर के आसपास धारा 144 लागू रहेगी। डीएम कुमार रवि ने बताया कि सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक दल, संघ एवं छात्र संगठनों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर जुलूस निकालने एवं प्रदर्शन करने की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में कई आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।
एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बिना परिचय पत्र के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश किसी भी स्थिति में नहीं होगा। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूर्ण तत्परता से अपनी ड्यूटी करेंगे।