पटना। अजमेर शरीफ रवानगी से पहले 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। विधान पार्षद सह जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तनवीर अख्तर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गरीब नवाज दरगाह, अजमेर शरीफ में मुख्यमंत्री की तरफ से चादरपोशी करेगा।
श्रद्धा के साथ चादर भेंट करते हुए सीएम ने बिहार में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारा और सद्भाव कायम रहने की दुआ मांगी। प्रतिनिधिमंडल में मुस्तफा कमाल, एसएम जलाल, असरारूल हक, डॉ एजाज अहमद एवं मोहतरमा अंजुम आरा समेत कई सदस्य शामिल थे।