मुख्य समाचार

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को

नई दिल्ली/पटना। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान 26 मार्च को होगा। बिहार से राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह, कहकशां परवीन, रवींद्र किशोर सिन्हा, रामनाथ ठाकुर एवं सीपी ठाकुर का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है। देश के 17 राज्यों से 55 राज्यसभा सदस्य अप्रैल में रिटायर हो जायेंगे। महाराष्ट्र से सर्वाधिक सात सीट रिक्त हो रहे हैं। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल छह वर्षों के लिए होता है।  

26 मार्च को होने वाले मतदान का समय सुबह नौ बजे से अपराहन चार बजे तक है। वोटों की गिनती 26 मार्च को ही होगी। निर्वाचन आयोग इस संबंध में अधिसूचना छह मार्च को जारी करेगा। नाॅमिनेशन की अंतिम तिथि 13 मार्च एवं जांच 16 मार्च को होगी।     
 


संबंधित खबरें