मुख्य समाचार

पूर्वी आंचलिक परिषद की बैठक भुवनेश्वर में 28 को 

नई दिल्ली। पूर्वी आंचलिक परिषद की 24वीं बैठक भुवनेश्वर में 28 फरवरी को हो रही है। पूर्वी आंचलिक परिषद में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मेजबान राज्य होने के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री परिषद के उपाध्यक्ष हैं। 

बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे। परिषद की पिछली बैठक 1 अक्टूबर, 2018 को कोलकाता में हुई थी। बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। इनमें जल, बिजली, कोयला खनन और रॉयल्टी, रेल परियोजनाओं की भूमि और वन, जघन्य अपराधों की जांच, मवेशियों की तस्करी, दूरसंचार और बैंकिंग बुनियादी ढांचा, पेट्रोलियम परियोजना एवं केंद्रीय रूप से एकत्र राजस्व में हिस्सेदारी शामिल हैं। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत 1957 में पांच आंचलिक परिषदों की स्थापना की गई थी।
 


संबंधित खबरें