नई दिल्ली/पटना । सरकारी बैंकों में 11 से 13 मार्च तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टल गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) की इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैंक कर्मचारी संघ वेतन पुनरीक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर 11 मार्च से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। हड़ताल की स्थिति में बैंकों में पांच दिनों तक काम बाधित रहता। 10 मार्च को होली एवं 14 मार्च को दूसरे शनिवार की छुट्टी है। इससे पहले बैंककर्मी 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल पर थे।