मुख्य समाचार

कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार सतर्क : सीएम    

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। इसको लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी का पालन करने का अनुरोध किया। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक में कई निर्देश दिये। 

सीएम ने इंडो-नेपाल बाॅर्डर से सटे जिलों पर खास नजर रखने पर जोर दिया। साथ ही पटना एवं गया एयरपोर्ट पर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। लोगों से भीड़ वाली जगह पर सावधान रहने एवं स्वच्छता का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है। 

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे सभी डीएम को कोरोना वायरस के संदर्भ में ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक करने के लिए निर्देशित करें। सभी पंचायती राज सदस्य, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका एवं हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें, जिससे वे लोगों को लाभ पहुंचा सकें। 
 


संबंधित खबरें