पटना। 2020 के लिए पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले बिहार की पांच विभूतियों के सम्मान में बिहार उद्योग संघ ने एक समारोह का आयोजन किया। संघ ने अपने परिसर में प्रो. रामजी सिंह, डाॅ शांति राय, बिमल कुमार जैन, प्रो श्याम सुंदर शर्मा एवं डाॅ शांति जैन को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप इन्हें प्रशस्तिपत्र, शाॅल एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया।
बीआईए के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि इन विभूतियों ने समाज एवं राष्ट्र के लिए काफी काम किया है। वास्तव में आज हम इन्हें सम्मानित नहीं कर रहे हैं बल्कि हमारे बीच आने से हम सभी सम्मानित हो रहे हैं। समारोह में एसोसिएशन के संजय भरतिया, एमपी बिदासरिया, सुजय सौरभ, केपीएस केशरी, अरुण अग्रवाल एवं मनीष कुमार तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद थे।