मुख्य समाचार

पटना साहिब में होला-महला पर्व दस मार्च को

पटना। तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में होला-महला गुरु पर्व दस मार्च (मंगलवार) को मनाया जायेगा। पंज प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन निकलेगा। मार्ग में पुष्प वर्षा एवं गुलाब जल का छिड़काव होगा। इसमें पुरुष, महिला, बच्चे, कीर्तन जत्था एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। 

तख्त श्री हरिमंदिर जी के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि दस मार्च की सुबह 9.30 बजे नगर कीर्तन की शुरुआत होगी। यह हरिमंदिर जी की परिक्रमा करते हुए दर्शनी डिउढ़ी एवं चौक थाने के रास्ते कंगन घाट (गुरुद्धारा गोविंद घाट) पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करेंगे। 

इसके बाद नगर कीर्तन झाउगंज गली, अशोक राजपथ, सब्जी बाजार, चौक, नई सड़क एवं काली स्थान होते हुए गुरुद्वारा बाललीला पहुंचेगी। यहां कविंदर सिंह रागी जत्था शब्द कीर्तन एवं ज्ञानी सुखदेव सिंह होला महला पर कथा प्रवचन करेंगे। दर्शन एवं प्रसाद के बाद संगत वापस तख्त साहिब पहुंचेगी। तख्त साहिब में आनंद साहिब का पाठ एवं कड़ाह प्रसाद का वितरण होगा।             


संबंधित खबरें