मुख्य समाचार

राजद ने प्रेमचंद गुप्ता व अमरेंद्र धारी को बनाया उम्मीदवार

पटना। प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए राजद से उम्मीदवार बनाये गये हैं। दोनों ने विधानसभा जाकर नामांकन भी किया। 13 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, तेजस्वी यादव एवं भोला यादव भी मौजूद थे। इससे पहले प्रदेश कार्यालय में जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। 

हरियाणा के प्रेमचंद गुप्ता यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पटना जिला के अमरेंद्र धारी सिंह बड़े कारोबारी हैं। वे रियल एस्टेट, फर्टिलाइजर और केमिकल व्यवसाय से जुड़े हैं। बिहार से राज्यसभा की रिक्त हो रही पांच सीट में राजद एवं जदयू को दो-दो एवं भाजपा को एक सीट मिली है। वर्तमान में तीन सीट जदयू एवं दो भाजपा कोटे से है।    
 


संबंधित खबरें