पटना। राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और विवेक ठाकुर ने नामांकन किया। विधानसभा सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी बटेश्वर नाथ पांडेय के ऑफिस में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एवं कई विधायक मौजूद थे।
राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर जदयू से जबकि विवेक ठाकुर भाजपा से उम्मीदवार हैं। बिहार से राज्यसभा की पांच सीट खाली हो रही है। 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए नाॅमिनेशन की अंतिम तिथि 13 मार्च थी। राजद के उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह ने 12 मार्च को नामांकन किया।