मुख्य समाचार

साबुन, सैनिटाइजर व डिटॉल की कीमत पर सरकार की नजर

नई दिल्ली। उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के बीच सरकार साबुन, फर्श एवं हाथ की सफाई वाले क्लीनर और थर्मल स्कैनर जैसी वस्तुओं के दाम पर नजर रख रही है। सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 22 आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की निगरानी करती है। 

13 मार्च को अगले 100 दिनों तक मास्क और हैंड सैनिटाइजर को अनिवार्य वस्तु की श्रेणी में रखा गया है। कोरोना वायरस से बचाव के तहत इन उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने तथा जमाखोरी रोकने के इरादे से यह पहल की गयी है।
 


संबंधित खबरें