पटना। कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान के तहत महावीर मंदिर परिसर में इन्फ्रा रे थर्मल डिटेक्टर मशीन लगायी गयी है। यह मशीन महावीर मंदिर को छोड़कर अब तक बिहार में कहीं उपलब्ध नहीं है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालु के शरीर का तापमान मापा जा सकेगा। तापमान में वृद्धि के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें कोरोना जांच के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसकी सूचना पीएमसीएच के जारी फोन नंबर पर दी जायेगी।
यह मशीन बिना स्पर्श किये ही व्यक्ति के शरीर का तापमान माप करने में सक्षम है। मंदिर प्रशासन ने परिसर को कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायी है। मंदिर को सैनिटाइज करने के लिए एक एजेंसी है। श्रद्धालु डेटॉल हैंडवाश से हाथ की सफाई करें। एजेंसी इसका भी ध्यान रखेगी। मंदिर में जगह-जगह कोरोना वायरस से बचाव की सूचना दी गई है।