मुख्य समाचार

बिहार में कोरोना से पहली मौत

पटना। कोरोना वायरस से बिहार में पहली मौत सैफ अली (38 वर्ष) की हुई है। मुंगेर जिला का सैफ कुछ दिन पहले कतर से लौटा था। उसकी किडनी खराब थी। अधिक तकलीफ होने पर सैफ को पटना स्थित एम्स में 20 मार्च का भर्ती किया गया, जहां 21 मार्च की सुबह उसकी मौत हो गई। 

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि आरएमआरआई भेजे गये सैंपल की रिपोर्ट 21 मार्च की देर रात मिली। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक महिला भी एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।             

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से सैफ अली की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कीहै। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुमान्य सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट काफी गंभीर है। सभी नागरिकों को सचेत रहने की जरूरत है। 
 


संबंधित खबरें